स्वास्थ्य सुविधाओं को बनाएं और बेहतर
गोंडा: जिला अस्पताल के डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएं। अभी इसमें और अधिक सुधार की आवश्यकत
गोंडा: जिला अस्पताल के डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएं। अभी इसमें और अधिक सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए विशेष प्रयास किया जाय।
मंगलवार को जिला अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते हुए सांसद कीर्तिवर्धन ¨सह ने कहा कि पिछली सरकारों में एक कुत्ते की सुई के लिए भी लोगों को दर दर भटकना पड़ता था और वह सुई भी राजनीतिक विशेष के लोगों को ही मिलती थी लेकिन आज ऐसा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। सांसद ने सीएमओ को सिस्टम में सुधार करने की आवश्यकता बताई है। प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने आयुष्मान भारत के बारे में जानकारी दी। संचालन मीडिया प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शेष नारायण मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी जिला, महामंत्री अमर किशोर कश्यप, संदीप पांडे, आशीष त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव व सीएमएस डॉ. वीरपाल, डॉ. आरपी ¨सह सहित अन्य मौजूद थे।