समितियों में फेरबदल, मुख्य नियंता बदले
गोंडा : डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से संबद्ध लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज कई स्तर
गोंडा : डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से संबद्ध लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज कई स्तर पर फेरबदल किया गया। प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार गुप्त ने पूर्व प्राचार्य की बनाई कई समितियों का पुर्नगठन किया साथ ही मुख्य नियंता भी बदल दिया है। छात्रों की मांग पर पूछताछ काउंटर खोलने के साथ ही कई अन्य पहल शुरू करने की कवायद शुरू की दी गई।
भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र ¨सह को महाविद्यालय का मुख्य नियंता नियुक्त किया। इससे पहले डॉ. आरबी ¨सह बघेल मुख्य नियंता थे। इसके अलावा प्राचार्य ने सलाहकार समिति, नियंता परिषद, पत्रिका समिति सहित कई अन्य समितियों का पुर्नगठन किया। प्राचार्य ने बताया कि तत्कालीन प्राचार्य द्वारा बनाई गई समिति में कई स्तर पर खामियां थी। वरिष्ठता का ध्यान न रखने का आरोप लग रहा था। जिसको लेकर फेरबदल करना आवश्यक था। इसके अलावा पिछले 16 वर्षों से प्राचार्य गुणांक समिति का पारिश्रमिक लेते थे। जिसे न लेने का निर्णय लिया है। महाविद्यालय में प्रवेश कराने सहित अन्य कार्यों के लिए आने वाले छात्रों को भटकना पड़ता था। छात्र लगातार इसकी मांग कर रहे थे। जिस पर पूर्व में ध्यान नहीं दिया गया। मंगलवार से पूछताछ काउंटर संचालित हो जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र संघ चुनाव पर भी मंथन होगा।
इनको मिली तरजीह
- प्राचार्य सलाहकार समिति में डॉ. हरि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. बीपी ¨सह, डॉ. संजय कुमार पांडेय व डॉ. श्याम बहादुर ¨सह को शामिल किया गया है। नियंता परिषद में डॉ. जितेंद ¨सह, डॉ. वंदना सारस्वत, अतुल कुमार ¨सह, डॉ. संजय कुमार पांडेय, डॉ. जेबी पाल, डॉ. राम समुझ ¨सह, डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. मंशाराम वर्मा, डॉ. मुकुल सिन्हा, डॉ. जयशंकर तिवारी, डॉ. लोहांश कुमार कल्याणी, डॉ. रा¨मत पटेल व डॉ. अरुण कुमार ¨सह है। वहीं पत्रिका समिति में डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र को संयोजक व डॉ. संजय पांडेय को सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया है। डॉ. वीसी एचएनके श्रीनिवास राव समेत चार शिक्षकों को सदस्य नामित किया गया है।