पशुओं में अज्ञात बीमारी का प्रकोप
गोंडा : गुरुवार को अज्ञात बीमारी से ग्रसित होकर दो गाय मर गयीं। डॉक्टर ने असाध्य बीमारी बता
गोंडा : गुरुवार को अज्ञात बीमारी से ग्रसित होकर दो गाय मर गयीं। डॉक्टर ने असाध्य बीमारी बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। क्षेत्र के रामापुर बनकटी निवासी मुन्ना पांडेय ने बताया कि उनकी एक साल की बछिया जो फ्रिजियन नस्ल की थी चारों पैर से लंगडी होकर 12 घंटे के अंदर ही मर गई। जब डॉक्टर ने देखा तो कुछ समझ नहीं पाये। इसी गांव निवासी छोटेलाल तिवारी ने कहा कि अच्छी नस्ल की गाय आठ माह की गर्भवती थी। महज 24 घंटे के अंदर चारों पैरों से लंगडा कर मर गई। राजकीय पशु अस्पताल रामापुर के चिकित्सकर धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि यह लंगडी बीमारी है। इसका इलाज नहीं है। वैसे गांव में टीकाकरण कराया जाएगा।
डेढ साल से टीकाकरण नहीं
-साधन सहकारी समिति जगदीश वल्दी के अध्यक्ष सत्यजीत पांडेय ने बताया कि पूरे क्षेत्र में डेढ़ साल से अधिक समय बीत गया, पशुओं में टीकाकरण नहीं हो सका है। बीमारियों को बढ़ावा देने में आवारा पशु जिम्मेदार हैं। महकमा इनकी जिम्मेदारी लेने से बच रहा है।