सच्चे व शांत मन से करें धार्मिक अनुष्ठान
गोंडा : क्षेत्र के निपनिया गौराचौकी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण कथा के दूसर
गोंडा : क्षेत्र के निपनिया गौराचौकी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन कथावाचक महामंडलेश्वर अभयानंद जी महाराज ने कहा कि अगर सच्चे व शांत मन से कोई भी धार्मिक अनुष्ठान किया जाय तो उस व्यक्ति का कार्य भगवान अवश्य पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम प्रताप ¨सह, पूर्व प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद शुक्ला, ¨डपल ¨सह, बब्बू प्रधान, कुलदीप शुक्ला, जीतू निषाद, लवकुश शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तरबगंज के ¨सगहा चंदा खालेदुबरा हनुमानगढ़ी में रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। शुक्रवार को परिक्रमा मेला व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। व्यवस्थापक पं. जगन्नाथ मिश्र, मोहित मिश्र, बबलू मिश्र, संदीप शास्त्री, मुख्य संरक्षक अशोक कुमार तिवारी, संरक्षक राजन तिवारी आदि मौजूद रहे। कर्नलगंज संवादसूत्र के अनुसार ग्राम पिपरी में श्रीविष्णु महायज्ञ एवं विराट मानस वेदांत संत सम्मेलन 20 नवंबर तक चलेगा। यज्ञाचार्य रमेश शास्त्री ने बताया कि कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 20 नवंबर को पूर्णाहूति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा। व्यास रामू मिश्र, व्यास हरिशंकर, व्यास विजय शरण, गुरु प्रसाद शास्त्री, राम सुधीर शास्त्री आदि शामिल रहे।