छात्रों की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़, जिम्मेदार मौन
मनमानी का खेल चल रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार मौर्य ने कहाकि चेकिग की जा रही है।
गोंडा : छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधक मनमाने तरीके से बच्चों को ई-रिक्शे से आवागमन करा रहे हैं। दस-दस छात्रों को बैठाकर आवागमन कराया जा रहा है। यह सब शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूलों में हो रहा है। बावजूद इसके पुलिस, यातायात पुलिस, परिवहन व शिक्षा विभाग के अफसरों को शायद नहीं दिख रहा है।
शहर के मंडेनाला पुल पर एक ई-रिक्शे में दस छात्रों को बैठाकर घर ले जाया जा रहा था। चार-चार छात्र बीच की दो सीटों पर बैठाए गए थे। दो छात्रों को चालक ने बगल बैठाया हुआ था। ड्राइवर एक ओर झुककर किसी तरह से रिक्शा चला रहा था। यह सब शहर में हो रहा है लेकिन, जिम्मेदारों की आंखें नहीं खुल रही हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी मूक बने हुए हैं। परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के अफसर चेकिग के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं। चेकिग सुरक्षा के बजाए राजस्व जुटाने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे मनमानी का खेल चल रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार मौर्य ने कहाकि चेकिग की जा रही है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, तभी यह सब बंद होगा। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।