बस संचालकों पर कसा शिकंजा, चालान
गोंडा : परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग व निगम ने संयुक्त रूप से चे¨कग अभियान चलाया।
गोंडा : परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग व निगम ने संयुक्त रूप से चे¨कग अभियान चलाया। इसमें स्कूली बस के साथ ही मैजिक व मोटर साइकिल चालकों पर कार्रवाई की गयी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ सर्वेश गौतम ने बताया कि मनकापुर गौरा-चौकी व नवाबगंज में चे¨कग की गयी। परिवहन नियमों को दरकिनार कर वाहनों से फर्राटा भरने वालों पर कार्रवाई की गयी। इसमें दो स्कूली बस अनफिट मिली। इसके अलावा चार डग्गामार बसों को संचालित होते पकड़ा गया। चार टैक्सी वाहन मिले। उक्त वाहन परमिट नियमों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही थीं। साथ ही अनफिट भी थीं, जिसपर चालान किया गया। मोटर साइकिल व चार पहिया वाहनों की भी जांच की गयी, जिसमें 70 लोग बिना हेलमेट व शीट बेल्ट लगाए ही फर्राटा भरते पाए गए। इनका चालान किया गया है। चे¨कग अभियान में परिवहन निगम के एआरएम वीके वर्मा भी शामिल रहे।