देश का समन्वित विकास करना भाजपा का है लक्ष्य
प्रशिक्षण वर्ग में वक्ताओं ने रखे विचार मेहनौन व तरबगंज में हुआ आयोजन
गोंडा : भाजपा के मेहनौन विधानसभा के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने की।
जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश का समन्वित विकास करना रहा है। इसका इतिहास स्वर्णिम है। इटियाथोक मंडल में श्रवण शुक्ल ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किया। मुजेहना मंडल में डॉ. ओपी मिश्र ने कहा कि व्यक्तित्व से व्यक्ति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विधायक विनय द्विवेदी ने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बहलोलपुर मंडल में नीरज मौर्य ने विचार रखा।
प्रशिक्षण वर्ग का समापन सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह ने किया। अकबाल बहादुर तिवारी, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राकेश तिवारी, डॉ. रंजन शर्मा, सुरेश नारायण पांडेय, अमर किशोर कश्यप, डॉ. रामानंद तिवारी, सत्यव्रत ओझा, आत्माराम वर्मा, रवि प्रकाश तिवारी, संजय सिंह, सोहन लाल भारती, रामनाथ शुक्ल, राकेश चतुर्वेदी, उमा शंकर शुक्ल, मंजूर अहमद उपस्थित रहे।
तरबगंज : भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के अमदही, बेलसर तरबगंज व बालेश्वरगंज मंडल के करीब चार सौ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। किसान बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने भाजपा के इतिहास, विचार और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। डॉ. पुष्कर मिश्रा व राकेश तिवारी ने कहा कि हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन की संरचना किस प्रकार से समाज के लिए कार्य कर रहा है। प्रशिक्षक अनुपम प्रकाश मिश्र, राजेश रायचंदानी, श्रवण कुमार शुक्ला, अजीत सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, घनश्याम जायसवाल, रमाकांत तिवारी, रंजीत श्रीवास्तव, अजय सिंह पिटू मौजूद रहे।