भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
कार्यशाला का समापन सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह ने किया
गोंडा : भाजपा के विधानसभा मनकापुर व गौरा के प्रत्येक मंडलों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। उद्घाटन सत्र को भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने संबोधित किया। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि गौरा विधानसभा के प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए प्रभारी के रूप में राजेश रायचंदानी व जनार्दन तिवारी, वक्ता के रूप में अयोध्या के नगर निगम अध्यक्ष ऋषिकेश उपाध्याय, प्रदेश मंत्री हरि गोविद सिंह, लीलावती वर्मा व विधायक प्रभात वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं मनकापुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, क्षेत्रीय मंत्री रमापति मौर्य, राकेश तिवारी, हरीश शुक्ला ने जानकारी दी। कार्यशाला का समापन सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह ने किया।