महफूज नहीं बेटियां, सुरक्षा पर सवाल
गोंडा : क्षेत्र में बेटियां महफूज नहीं हैं। आए दिन उनका अपहरण हो रहा है और पुलिस मौ
गोंडा : क्षेत्र में बेटियां महफूज नहीं हैं। आए दिन उनका अपहरण हो रहा है और पुलिस मौन है। बेटियों की बरामदगी के लिए परिवारीजन उच्च अधिकारियों की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं, लेकिन नतीजा शून्य है। एक माह के भीतर थाना क्षेत्र से कई किशोरियों के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। अभी तक न तो उनकी बरामदगी पुलिस कर सकी है और न ही आरोपी गिरफ्त में आ सके।
केस-एक
-शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से गत 11 मई को शौच के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया, लेकिन न आरोपी हाथ लगे और न ही किशोरी ही बरामद हुई। वादी ने बेटी की बरामदगी के लिए गत आठ जून को डीआइजी देवीपाटन मंडल का दरवाजा खटखटाया है।
केस-दो
-पसका पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से एक मई को 16 वर्षीया किशोरी का अपहरण हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी व लड़की की बरामदगी नहीं हो सकी।
केस-तीन
-तीन जून को क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी का रात में अपहरण हो गया। आरोपी गांव के ही थे। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। केस-चार
-थाना क्षेत्र के एक गांव से गत चार जून को एक 15 वर्षीय किशोरी घर से गायब हो गई। पीड़ित मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष के बोल
-थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ¨सह ने कहा कि जो भी मामले थाने में आते हैं उसका मुकदमा दर्ज किया जाता है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस की टीम गठित करके खोज की जा रही है। जल्द ही लड़कियों को बरामद करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।