मिशन-32 में बभनजोत ब्लॉक नंबर वन
गोंडा : मिशन-32 के तहत 120 घंटे में 32 हजार शौचालय निर्माण में बभनजोत ब्लॉक नंबर वन रहा
गोंडा : मिशन-32 के तहत 120 घंटे में 32 हजार शौचालय निर्माण में बभनजोत ब्लॉक नंबर वन रहा है। यहां सबसे ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं। अभियान के तहत सभी ब्लॉकों ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। जबकि तरबगंज ब्लॉक में सबसे कम 2003 शौचालय अभियान में बनाए गए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही तय अवधि में शौचालय निर्माण के लिए मिशन-32 का संचालन किया गया। जिला स्वच्छता समिति ने अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य तय किया था। 1051 ग्राम पंचायतों को कलस्टर में बांटकर नोडल अफसरों की तैनाती की गई थी। ब्लॉक स्तरीय निगरानी की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी की अगुवाई वाली टीम को सौंपी गई। अभियान का शुभारंभ 26 मार्च को हुआ, जबकि समापन 30 मार्च को किया गया। निर्धारित अवधि 120 घंटे में 32065 यूनिट शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया। अभियान की अवधि में शौचालय निर्माण कराने वाले लाभार्थियों की एमआइएस फी¨डग स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की वेबसाइट पर कराई गई। उपलब्ध कराए आंकड़ों के अनुसार निर्धारित अवधि में 32927 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ। जबकि 32065 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। शौचालय निर्माण में बभनजोत ब्लॉक पहले स्थान पर रहा। यहां 2400 शौचालय बनाए गए हैं।
ब्लॉकवार किसकी क्या रही प्रगति
ब्लॉक संख्या
बभनजोत 2400
बेलसर 2004
छपिया 2128
कर्नलगंज 2008
हलधरमऊ 2017
इटियाथोक 2022
झंझरी 2062
कटराबाजार 2008
मनकापुर 2028
मुजेहना 2040
नवाबगंज 2068
पंडरीकृपाल 2004
रुपईडीह 2092
तरबगंज 2003
वजीरगंज 2043
योग : 32927
मिशन-32 की निश्चित अवधि में बभनजोत ब्लॉक की प्रगति सबसे अच्छी रही। वैसे, तो सभी ब्लॉकों ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया है। लेकिन सबसे ज्यादा एमआइएस व शौचालय निर्माण बभनजोत ब्लॉक के गांवों में हुआ है।
-घनश्याम सागर, डीपीआरओ गोंडा।