युवक ने भाई-भाभी व मां को मारा चाकू, जख्मी
डालने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दबंगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान लड़की साक्षी (13) को गंभीर
गोंडा: खोड़ारे थाना क्षेत्र में एक बार फिर रिश्ते दागदार हो गए। एक युवक ने अपने भाई-भाभी व मां को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पर तरबगंज थाना क्षेत्र के नगदही गांव में भी दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दो घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बभनजोत : खोड़ारे थाना क्षेत्र के पिकौरा निवासी जय प्रकाश की पत्नी से रात लगभग आठ बजे कहासुनी हो रही थी । तभी उसका भाई मनकू आ गया और झगड़ रहे अपने भाई को चाकू से मारने लगा। छुड़ाने गई उसकी पत्नी को भी घायल कर दिया। इस पर उसकी मां भी छुड़ाने गई। उनको भी चाकू लगा। जिससे उनकी उंगली कट गई। लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग गया। डायल 100 ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जय प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष आरपी सोनकर ने बताया कि मामले की जानकारी है, तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल, पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
तरबगंज : क्षेत्र के ग्रामसभा नगदही के मजरा बरसेड़ी में सुबह कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दबंगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान लड़की साक्षी (13) को गंभीर चोटें आईं। बचाने गए बाबा बच्चाराम को भी मार-पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित रमेश नरायन चौबे ने कहा कि बहुत दिनों से घर के सामने जमीन पर कूड़ा डाला जाता था। दबंगों ने अचानक घर पर चढ़कर गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट की। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां साक्षी की हालत गंभीर बनी हुई है। एएसओ संजय कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।