नेताओं पर कार्रवाई से अध्यापकों में आक्रोश
गोंडा : कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर हड़ताल करने वाले शिक्षक नेताओं
गोंडा : कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर हड़ताल करने वाले शिक्षक नेताओं पर कार्रवाई से अध्यापकों में आक्रोश है। कई शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया है। अधिकारियों पर औचित्यहीन व न्याय के खिलाफ जाकर कार्रवाई करने के आरोप लगाए गए हैं। निलंबन वापस लेने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
मंच व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी व मंत्री विजय नारायण पांडेय ने बीएसए को पत्र भेजकर उच्च न्यायालय के आदेश पर हड़ताल स्थगित करने की जानकारी दी। हालांकि उन्होंने विभागीय कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। कहा कि यह नियमों के विपरीत है। सभी शिक्षकों को तत्काल बहाल किया जाए। वहीं, यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ¨सह ने भी कार्रवाई के विरोध में आवाज बुलंद की। कहाकि मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। अध्यापकों के हित में संघर्ष किया जाएगा। विभागीय कार्रवाई को जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बताया। कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल दूरबार ने कहा कि शिक्षकों को डराया न जाए। लोकतंत्र में सभी को हक मांगने का अधिकार है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शिक्षक नेताओं को निलंबित करना दुर्भाग्यपूर्ण व तानाशाहीपूर्ण है।