मास्क-किट व मानदेय न मिलने से आक्रोशित एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन
नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। उनका आरोप है कि विभाग व एनजीओ द्वारा सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। उनका आरोप है कि विभाग व एनजीओ द्वारा सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। उनका आरोप है कि विभाग व एनजीओ द्वारा सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।
गोंडा: मंगलवार को एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। उनका आरोप था कि मास्क व किट उन्हें नहीं मिला है। जांच में पता चला कि 26 मार्च को ही पर्याप्त मास्क व किट संबंधित संस्था के अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया था। उनके द्वारा वितरण नहीं किया गया। बाद में कर्मियों ने आंदोलन समाप्त करने का एलान किया।
धानेपुर: मुजेहना सीएचसी परिसर में मंगलवार को 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। संघ के उप महामंत्री प्रभुनाथ ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। सात माह से पीएफ बकाया है। एंबुलेंस कर्मचारियों को कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से लड़ने के लिए मास्क व कोई किट नहीं दी गई। रमेश चंद्र मौर्य, राजेंद्र यादव, राम सरन वर्मा, अनिल कुमार, रोहित यादव, बादशाह खान आदि शामिल रहे। जिला अस्पताल परिसर में भी एंबुलेंस कर्मियों ने नाराजगी जताई। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम पहुंचे। यहां पर बताया गया कि कंपनी के मैनेजर व जिलाध्यक्ष को आवश्यक सामग्री मुहैया कराई गई थी लेकिन, उसका वितरण नहीं किया गया था। इसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।