भारत के हर कोने में जाएगी गोंडा की पर्यावरण संवेदना
गोंडा : पेड़-पौधे प्रकृति के अनुपम उपहार, इनकी सुरक्षा से न करें इंकार। पर्यावरण संरक्ष
गोंडा : पेड़-पौधे प्रकृति के अनुपम उपहार, इनकी सुरक्षा से न करें इंकार। पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ यही संवेदना भारत के कोने-कोने में रहने वाले जन-जन में जगाने के लिए गोंडा के पर्यावरण विद संतोष बाजपेयी पर्यावरण संवेदना यात्रा निकालने जा रहे हैं। वैसे तो ये यात्रा 111 दिवसीय होगी, लेकिन यात्रा को शुरु करने के लिए खास दिन को चुना गया है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर यह यात्रा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से शुरू होगी। ये दिन देश के उप राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। जबकि समापन भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को नई दिल्ली में होगा। ये दिन पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण संवेदना यात्रा देश के 29 राज्यों में 20 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा के दौरान देश को आजादी दिलाने वाले भारत मां के सपूतों से जुड़े स्थलों पर पौधरोपण करके श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
दस लाख लोगों से भरवाएंगे संकल्प पत्र
-पर्यावरण संवेदना यात्रा एक रथ के जरिए शुरु होगी। रथ में पर्यावरण विद संतोष बाजपेयी के साथ 15 लोगों की टीम होगी। ये टीम लोगों को पर्यावरण से होने वाले फायदे व वर्तमान की परिस्थतियों से रुबरु कराने के साथ ही पौधरोपण व उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद लोगों से संकल्प पत्र भी स्वेच्छा से भरवाए जाएंगे। दस लाख संकल्प पत्र भरवाने का लक्ष्य तय किया गया है।
यहां शहीदों को करेंगे नमन
- यात्रा के दौरान ये दिल यूपी के शाहजहांपुर में जाएगा। यहां राम प्रसाद बिस्मिल व अशफाक उल्ला खां की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा सरदार भगत ¨सह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, महात्मा गांधी, आचार्य बिनोवा भावे से जुड़े स्थलों पर जाकर पौधरोपण किया जाएगा।
जन सहयोग से पूरी होगी यात्रा
-111 दिवसीय पर्यावरण संवेदना यात्रा को जनसहयोग से पूरा किया जाएगा। टीम रहने व भोजन का प्रबंधक पर्यावरण मंत्रालय ने किया है। जबकि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ की बु¨कग पर्यावरण विद के भाई ने अपने पैसे से कराई है। कुछ पर्यावरण प्रेमी संकल्प पत्र छपवा रहे हैं, जबकि कुछ अन्य सहयोग कर रहे हैं।
भेजा गया न्योता
-पर्यावरण विद व यात्रा के अगुवा संतोष बाजपेयी ने बताया कि पांच सितंबर को यात्रा शुभारंभ को लेकर उप राष्ट्रपति वैकैंया नायडू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक के साथ ही अन्य को न्योता भेजा गया है।