Move to Jagran APP

भारत बंद बेअसर, चौकस रहे सुरक्षा प्रबंध

व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति व्यक्ति

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 06:07 AM (IST)
भारत बंद बेअसर, चौकस रहे सुरक्षा प्रबंध
भारत बंद बेअसर, चौकस रहे सुरक्षा प्रबंध

गोंडा: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आह्वान का यहां पर कोई असर नहीं पड़ा। बाजार पूरी तरह से खुले रहे। लोग खरीदारी करते दिखे। हालांकि शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ अधिकारी भ्रमण करके जायजा ले रहे थे। वैसे बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।

loksabha election banner

शहर के आंबेडकर चौराहे पर पुलिस बल के साथ नगर कोतवाल आलोक राव को लगाया गया था। एएसपी महेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ शहर का भ्रमण कर रहे थे। शहर के गुरुनानक चौक, गुड्डूमल तिराहा, पीपल तिरहा, एकता चौक सहित अन्य चौराहों पर पुलिस के जवान लगाए गए थे। दिन भर पुलिस अधिकारी व्यवस्था की मॉनीटरिग करते दिखे। वैसे धानेपुर के अलावल देवरिया में सुबह कुछ दुकानें बंद रहीं, बाद में बताया गया कि व्यक्तिगत कारणों से दुकानें बंद रहीं। इनसेट

दिया धरना

- बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसमें सीएए पर रोक लगाने की मांग की गई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को दिया। इनसेट

जिम्मेदार के बोल

- भारत बंद का यहां पर कोई असर नहीं रहा। सब जगह अमन चैन है। पुलिस बल को सतर्कता की ²ष्टि से लगाया गया था।

- महेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.