झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से होने से
गोंडा: मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। उमस से परेशान लोगों को मंगलवार को हुई बारिश से राहत मिली। बारिश के कारण शहर में कई जगह पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार की शाम बारिश होने के बाद उमस बढ़ गई। सोमवार को पूरे दिन लोग उमस से परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत रात को हुई। इस दौरान बिजली की आवाजाही ने लोगों के सामने और मुश्किल पैदा कर दी। दोपहर एकाएक मौसम का मिजाज बदला। कुछ ही देर में आसमान पर काले बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह के मुताबिक सात मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा 9.4 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। इनसेट
बारिश के कारण जलभराव
- बारिश के कारण सड़क किनारे पटरियों पर जलभराव हो गया। आंबेडकर चौराहे पर जलभराव होने से राहगीरों को दिक्कत हुई। एसपी आवास को जाने वाली सड़क पर भी जलभराव ने लोगों को काफी परेशान किया। साथ ही पटेलनगर, आवास विकास में जलभराव की समस्या रही। इनसेट
मरीज बढ़े
- मौसम के कारण अस्पतालों में मरीज बढ़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। बुखार, डायरिया व अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज आ रहे हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी 80 रही। चार मरीजों को भर्ती किया गया है।