मुंबई से भागकर आए तीन युवकों समेत 9 कोरोना पॉजिटिव
जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिल्ली सूरत व मुंबई से आए छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें चार सदस्य एक ही परिवार के हैं। सभी मरीजों को लेवल वन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंड़रीकृपाल में भर्ती किया गया है। वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 1
गोंडा: सोमवार की शाम को महाराष्ट्र सरकार से मिली कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जानकारी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र में जांच कराने के बाद जिले के नवाबगंज के दो व इटियाथोक का एक युवक वहां से भाग निकला था। इसकी जानकारी के बाद आनन फानन में पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महाराष्ट्र से भागे कोरोना पॉजिटिव की खोज कर उन्हें भर्ती कराया है। संबंधित युवकों के खिलाफ डीएम डॉ. नितिन बंसल ने महामारी अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। वैसे इससे पहले सुबह छह और कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विकासखंड झंझरी के एक गांव का युवक तीन मई को दिल्ली से आया था। पहले वह दो दिन गांव में था, बाद में उसे शहर के सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंका में क्वारंटाइन कराया गया था। जांच के लिए सैंपल भेजने के बाद उसे रविवार को होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया था। रात में सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंड़रीकृपाल ले जाया गया। आर्यनगर: क्षेत्र के एक गांव के पांच लोग छह मई को दिल्ली से आए थे, जिन्हें गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंका कौड़िया में क्वारंटाइन किया गया था। जांच के लिए भेजे गए सैंपल में डेढ़ साल की बालिका सहित एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले, जिन्हें भर्ती कराया गया है।
रगड़गंज: परसपुर के एक गांव का युवक अपने साथियों के साथ तीन मई को सूरत से आया था, जिसे जगदम्बा शरण सिंह महाविद्यालय में क्वारंटाइन कराया गया था। जांच में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट के बाद अधिकारियों की टीम संबंधित गांव में पहुंच गई है।
डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जिसमें से दो ठीक हो गए हैं। 19 का उपचार चल रहा है। अब जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।