1969 पर करें मिस्ड कॉल, स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को आगे लाएं
इनसेट इन बिदुओं पर देना होगा जवाब - क्या आपको जानकारी है कि आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में हिस्सा ले रहा है।? - क्या आप अपने आस-पड़ोस की साफ सफाई के स्तर पर अपने शहर को 0-10 अंकों के पैमाने पर कितने अंक देना चाहेंगे।? - आप अपने व्यवसायिक या सार्वजनिक जगहों की सफ-सफाई के स्तर पर अपने शहर को शून्य से दस अंकों के पैमाने पर कितने अंक देना चाहेंगे। ? - क्या आपसे कूड़ा लेने के लिए आने वाला व्यक्ति सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करके देने के लिए कहता है। ? - क्या आपको अपने शहर में सड़कों के डिवाइडर की जगह पर्याप्त रूप से पेड़ पौधों से ढकी हुई मिलती है। ? - आप अपने शहरों के सार्वजनिक या सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई के स्तर पर अपने शहर को शून्य से दस अंकों के पैमाने पर कितने अंक देना चाहेंगे। ? - क्या आप अपने शहर की ओडीएफ की स्थिति के बारे में जानते हैं। ? - क्या आप अपने शहर का जीएफसी गारबेज फ्री सिटीज स्टार रेटिग स्टेट्स जानते हैं। ?
गोंडा: शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है। इसमें 31 जनवरी तक सिटीजन फीडबैक लिया जाना है। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय ने आठ बिदुओं पर फार्मेट तैयार किया है। जिसे आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद पालिकाध्यक्ष उजमा राशिद ने पालिका में ही सभासद व कर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा की मुहिम को हर घर तक पहुंचाना होगा। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विकास सेन सहित अन्य मौजूद थे। साथ ही शहर के गांधी पार्क में हुए कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष कमरुद्दीन ने लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
पटेलनगर में सभासद वंदना गुप्ता, बड़गांव में शेष चौरसिया, सिविल लाइंस में लक्ष्मी, शास्त्रीनगर में फहीम सिद्दीकी, इमामबाड़ा में आजम अली ने लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
उधर, डीएम डॉ. नितिन बंसल ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा है कि सभी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर चल रहे सिटीजन फीडबैक में अपने मोबाइल फोन से 1969 पर मिस्डकॉल करें। इसके बाद आने वाले फोन पर जवाब दें। जिससे शहर को स्वच्छता की दौड़ में आगे लाया जा सके।
अब ग्रुप से होगी निगरानी
- शहर में चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियों की निगरानी अब वाट्सएप ग्रुप से की जाएगी। यह देखा जाएगा कि सर्वेक्षण को लेकर क्या-क्या गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रमों की निगरानी अधिकारी करेंगे। जिला समन्वयक मीनाक्षी सिंह व जिला कार्यक्रम प्रबंधक नितेश राठौर ने सेंट जेवियर्स हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम करके जानकारी दी।