Move to Jagran APP

युवाओं ने निकाली विवेकानंद पदयात्रा

गाजीपुर : स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर संयुक्त सशक्त युवा संगठन की ओर से शुक्रवार को नगर में विवेकानंद पदयात्रा के रूप में प्रतीकात्मक रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 07:01 PM (IST)
युवाओं ने निकाली विवेकानंद पदयात्रा
युवाओं ने निकाली विवेकानंद पदयात्रा

जासं, गाजीपुर : स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर संयुक्त सशक्त युवा संगठन की ओर से शुक्रवार को नगर में विवेकानंद पदयात्रा के रूप में प्रतीकात्मक रैली निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ बंशीबाजार स्थित विवेकानंद पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हुआ। यहां से निकलकर पदयात्रा दैनिक जागरण कार्यालय, चुंगी, लंका, जेल गेट, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, महुआबाग, अफीम फैक्ट्री होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। यहां से सिटी रेलवे स्टेशन रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। सभी ने स्वामी जी के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कई कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के पोशाक में चल रहे थे और 'भारत माता की जय', 'हम बदलेंगे युग बदलेगा' जैसे नारे लगा रहे थे। कहा कि हम इतने स्वार्थी हो गए हैं कि दूसरों की पीड़ा से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। कोई भी समाज व राष्ट्र युवा शक्ति के बल पर ही परिवर्तन लाता है। इसके लिए सभी युवाओं को आना होगा। इसमें अध्यक्ष नीरज तरूण, एहतेशाम तरूण, शीर्षदीप, अभिषेक, डीके, सुरजीत, योगेश, दिनेश, चंद्रशेखर, सतेंद्र, गौरव, परवेज, रंजीत थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.