विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में प्रेम प्रसंग में शादी से इन्कार करने पर पर जहरीला पदार्थ खाने का अंदेशा, युवक ने तोड़ा दम

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 06 Oct 2026 05:54 PM (IST)

गाजीपुर में प्रेम प्रसंग के चलते शादी से इनकार किए जाने पर एक युवक मुन्ना बिंद उर्फ अजीत के जहरीला ...और पढ़ें

गाजीपुर: प्रेम प्रसंग में शादी से इनकार पर युवक की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका।

गाजीपुर: प्रेम प्रसंग में शादी से इनकार पर युवक की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका।

HighLights

  1. प्रेम प्रसंग में शादी से इनकार के बाद युवक की मौत।

  2. युवक मुन्ना बिंद उर्फ अजीत ने जहरीला पदार्थ खाया, आशंका।

  3. गाजीपुर में चौकिया मोड़ के पास बेहोश मिला था शव।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। भाई की ससुराल की युवती से प्रेम प्रसंग के बीच शादी से इन्कार किए जाने पर युवक के जहरीला पदार्थ खाने का अंदेशा है। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव निवासी मुन्ना बिंद उर्फ अजीत मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकिया मोड़ स्थित ओवरब्रिज के पास नहर किनारे बेहोशी की हालत में मिला।

स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मुन्ना का अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भाभी दोनों की शादी के पक्ष में थीं, लेकिन युवती के माता-पिता और भाई इसके लिए राजी नहीं थे।

भाभी के मना करने के बाद मुन्ना ससुराल चकहुसैन पहुंच गया। आशंका है कि वहां शादी से मना किए जाने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

स्वजन के अनुसार, तीन दिन पहले भी मुन्ना घर पहुंचा था और इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार को उसके लापता होने पर स्वजन खोजबीन करते हुए चौकिया मोड़ पहुंचे, जहां ओवरब्रिज के पास वह बेहोश मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।