सर्पदंश से युवक की मौत
जागरण संवाददाता गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकअब्दुल बहाव में शुक्रवार की सुबह
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 04:16 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 04:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकअब्दुल बहाव में शुक्रवार की सुबह सांप के काटने से लक्ष्मण बिद (40) की मौत हो गई। सुबह कमरे में बिस्तर रखने के लिए गया, जहां सर्प ने उसके दाहिने हाथ की अंगुली में डंस लिया। लोग झाड़-फूंक के लिए उसे पड़ोस के गांव में लेकर गए, लेकिन घर आने के बाद दोबारा उसकी हालत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की एक पांच साल की पुत्री है। पत्नी सुनीता दिव्यांग है। राजस्व निरीक्षक रविद्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुमन्य आर्थिक लाभ चार लाख तत्कालिक रूप से दिलाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें