करेंट से युवक की मौत
जागरण संवाददाता करंडा (गाजीपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सुआपुर में नितेश शर्मा (22) पु
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 06:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता करंडा (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सुआपुर में नितेश शर्मा (22) पुत्र जवाहिर शर्मा की दोपहर में करेंट से मौत हो गई। वह दोपहर में कपड़ा प्रेस कर रहे थे। इसी दौरान करेंट की चपेट में आ गए। अचेत होने पर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। दूसरे की दुकान पर रहकर दाढ़ी बाल बनाते थे। घर की माली हालत ठीक नहीं है। नितेश की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें