गाजीपुर में दोस्त के बुलाने पर मिलने गई थी युवती, कई युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
जांच के दौरान पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक सामान मिले है। पुलिस ने घटना से जुड़े सुबूत जुटाएं हैं, बताया कि आरोपितों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कस्बा सादात में महमूदपुर क्षेत्र के पास रहने वाली युवती संग कई युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। युवती ने बताया कि विरोध करने पर उससे काफी देर तक मारपीट भी की गई है।
युवती ने वारदात के बाद डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। युवती का इब्राहिमपुर निवासी एक युवक से बातचीत थी। युवक के बुलावे पर मिलने के लिए युवती पहुंची थी।
आरोप है कि युवक उसे लेकर डिहवा-अकबरपुर मार्ग पर स्थिति तालाब के पास पहुंच गया। युवक ने इस दौरान अपने कई अन्य दोस्त भी बुला लिए थे। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर मारपीट भी की गई।
इसके बाद युवती ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक सामान मिले है। पुलिस ने घटना से जुड़े सुबूत जुटाएं हैं, बताया कि आरोपितों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
