गांगी नदी में डूबा युवक
सादात (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के बरहपार नरसतपुर गांव स्थित गांगी नदी में बुधवार की शाम स्नान कर रहा सद्दाम अंसारी (22) पुत्र अनवर डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद खोजबीन शुरू कर दी।
जागरण संवाददाता, सादात (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के बरहपार नरसतपुर गांव स्थित गांगी नदी में बुधवार की शाम स्नान कर रहा सद्दाम अंसारी (22) पुत्र अनवर डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद खोजबीन शुरू कर दी। डूबने का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सद्दाम शाम करीब चार बजे अपने दोस्तों के साथ गांगी नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह बनाए गए बंधे में जाकर फंस गया। जिससे वह डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष अगमदास गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश में लगे हुए हैं।