Move to Jagran APP

आज 20 हजार घरों में होगा यज्ञ

गाजीपुर करोना वायरस को समाप्त करने एवं विश्व ब्राह्मण में शांति एवं समृद्धि स्थापित करने के उद्देश्य से जिले के 20 हजार घरों में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 31 मई को गायत्री हवन यज्ञ किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:03 AM (IST)
आज 20 हजार घरों में होगा यज्ञ
आज 20 हजार घरों में होगा यज्ञ

जासं, गाजीपुर : करोना वायरस को समाप्त करने एवं विश्व ब्राह्मण में शांति एवं समृद्धि स्थापित करने के उद्देश्य से जिले के 20 हजार घरों में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 31 मई को गायत्री हवन यज्ञ किया जाएगा। यह अभियान अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में विगत कई वर्षों से वातावरण शुद्धि के लिए यज्ञ हवन चलाया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यज्ञ में 24 गायत्री मंत्र एवं करोना सहित विभिन्न वायरस से रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए यज्ञ किया जाएगा। मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने बताया कि 31 मई की सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक जनपद के सभी ब्लॉक की हर इकाइयों के माध्यम से 20000 घरों में प्रशिक्षित यज्ञ विशेषज्ञों द्वारा जनमानस के स्वास्थ्य लाभ हेतु आहुति समर्पित की जाएगी। घर-घर यज्ञ संपन्न कराने हेतु लगभग 5000 गायत्री परिजनों को प्रशिक्षित भी किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.