वनसुअर के आक्रमण से महिला घायल
जासं नंदगंज (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के धरवां गांव में शनिवार की सुबह गेहूं की फसल काट रही महिला प्रभावती बिद पर वनसुअर ने आक्रमण कर दिया। शोर मचाने पर जब- तब ग्रामीण मौके पर पहुंचते महिला को गंभीर रुप से घायल कर दिया।
जासं, नंदगंज (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के धरवां गांव में शनिवार की सुबह गेहूं की फसल काट रही एक महिला पर वनसुअर ने आक्रमण कर दिया। शोर मचाने पर जब तब ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक उसने महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। वहीं इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि धामूपुर गांव के पास अखबार बांटकर साइकिल से लौट रहे एक समाचार-पत्र विक्रेता पर भी वनसुअर ने आक्रमण कर दिया। वे साइकिल मौके पर छोड़ शोर मचाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाए। वहीं वनसुअरा भागते हुए सड़क पर खड़े एक वाहन से टकराकर घायल हो गया। इसके बाद वह गेहूं के खेत में जा घुसा।