Move to Jagran APP

मेहनत के बल पर कार्यकर्ताओं ने बनाई पहचान : मनोज सिन्हा

प्रेमसागर राजभर, लालजी गौड़, श्यामनारायण राम, हरेंद्र यादव, अच्छेलाल गुप्ता, सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष तथा लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सभी वांछित सदस्यों के अतिरिक्त जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा व आइटी संयोजक कार्तिक गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के महामनीषी पंडित दिनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करने के बाद वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। जिला

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 08:12 PM (IST)
मेहनत के बल पर कार्यकर्ताओं
ने बनाई पहचान : मनोज सिन्हा
मेहनत के बल पर कार्यकर्ताओं ने बनाई पहचान : मनोज सिन्हा

जासं, गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक शनिवार को जिला पंचायत हाल में हुई। इसमें पार्टी द्वारा चलाए गये सभी कार्यक्रमों पर फोकस करते हुए मंडलवार समीक्षा की गयी। बैठक में नये सदस्य बनाने के प्रति पार्टी द्वारा दिए गये लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया गया। जिले मे बूथ गठन तथा सत्यापन पर भी विचार किया गया। आगामी कार्यक्रमों बूथ समिति कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह तथा कमल ज्योति बाइक यात्रा के साथ सभी कार्यक्रमों के सफलता पर भी विचार किया गया। रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने परिश्रम तथा ईमानदारी के बल अपनी पहचान क्षेत्र मे स्थापित किए हैं। देश के नव निर्माण में उनकी अहम भूमिका व योग्यता को भी नकारा नहीं जा सकता है।

loksabha election banner

                जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश व प्रदेश की जन कल्याणकारी सरकारों द्वारा आम जनता के जीवन मे कैसे खुशहाली लाई जाए इसके प्रति लगातार प्रयास किया जा रहा है। हर वंचित व पात्र को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए भी हमारे कार्यकर्ताओं को समर्पित होकर प्रयास करना चाहिए ताकि पार्टी व सरकार की सोच साकार हो सके।  बैठक को जिले के प्रभारी कौशलेंद्र ¨सह, प्रभारी लोकसभा डा. केदारनाथ ¨सह विधान परिषद सदस्य ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य विशाल ¨सह चंचल, विधायक डा. संगीता बलवंत, सुनीता ¨सह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, श्यामराज तिवारी, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राम, बिजेंद्र राय, रामहित राम, सुमित तिवारी, रुद्रा पांडेय, प्रेमसागर राजभर, लालजी गोड़, श्यामनारायण राम, हरेंद्र यादव, अच्छेलाल गुप्ता, सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष तथा लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सभी वांछित सदस्यों के अतिरिक्त जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा व आइटी संयोजक कार्तिक गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित करने के बाद वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। जिला पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। संचालन लोकसभा प्रभारी प्रभुनाथ चौहान ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.