पति संग दवा लेने आयी महिला नहर में कूदी, मौत
शुक्रवार को काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 06:08 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 06:08 PM (IST)
पति संग दवा लेने आयी महिला नहर में कूदी, मौत
जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के पिपनार गांव में महिला का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची सादात थाना व कोतवाली सैदपुर में सीमा को लेकर विवाद रहा। हालांकि बाद में सैदपुर सीमा क्षेत्र में शव होने के कारण पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। महिला की शिनाख्त सादात क्षेत्र के मंगारी गांव निवासी उर्मिला यादव (55) के रूप में हुई। उर्मिला यादव को उनके पति रामपलट यादव दवा के लिए क्षेत्र के हसनपुर डगरा ले आए थे। ग्रामीणों के अनुसार उर्मिला यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं और नहर किनारे जाते समय बाइक से कूद गईं। शुक्रवार को काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला था। अगले दिन दोपहर में पिपनार के पास शव उतराया मिला तो पुलिस पहुंची।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें