सदस्यता के माध्यम से संगठन को करेंगे मजबूत : सुनील राम
जासं गाजीपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से हर ब्लाक में बूथ लेबल तक सदस्यता के माध्यम से संगठन को खड़ा किया जाएगा। नगर के लंका स्थित होटल में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने भावी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। छात्र युवा महिला किसान मजदूर मनरेगा श्रमिक शिक्षक आंगनबाड़ी आशा बहू सफाई कर्मी शिक्षामित्रों को जोड़कर नेतृत्व की मंशा के अनुरूप संगठन को मजबूत किया जाएगा।
जासं, गाजीपुर : कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से हर ब्लाक में बूथ लेबल तक सदस्यता के माध्यम से संगठन को खड़ा किया जाएगा। गुरुवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने भावी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। छात्र, युवा, महिला, किसान, मजदूर, मनरेगा श्रमिक, शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा बहू, सफाईकर्मी, शिक्षामित्रों को जोड़कर नेतृत्व की मंशा के अनुरूप संगठन को मजबूत किया जाएगा। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष मारकंडेय सिंह, अमिताभ अनिल दुबे, अवधेश शास्त्री, सुरेंद्र सिंह, रविकांत राय, पंकज दुबे ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय को सराहा। कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी को बल मिलेगा। हनुमान यादव, बटुक मिश्रा, रामानुज पांडेय, जयराम सिंह, सतीश उपाध्याय, देव नारायण सिंह, अनुराग पांडेय, राजेश उपाध्याय आदि थे। संचालन पीसीसी सदस्य पंकज दुबे ने किया।