किसान मोर्चा के अध्यक्ष का किया स्वागत
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर प्रदेश अध्यक्ष काम।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 07:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह का जंगीपुर में अशोक सिंह जबल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वाराणसी से मऊ घोसी में किसान सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि किसानों के बीच में जाइए और उन्हें अब बताने का प्रयास कीजिए कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों के हित में सोच सकती है। स्वागत करने वाले में मोहन सिंह, मिटू सिंह, सतेंद्र सिंह, सुनील सिंह, मोनू सिंह आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें