नाली निर्माण न होने से सड़क पर लग रहा पानी
सेवराई तहसील क्षेत्र के महना गांव के उत्तर टोला से जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण ना होने से घरों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर फैल रहा है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। भदौरा से महना गांव में होते हुए दिलदारनगर को जाने वाली उत्तर टोला मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण नहीं हुआ है।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र के महना गांव के उत्तर टोला से जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण ना होने से घरों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर फैल रहा है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। भदौरा से महना गांव में होते हुए दिलदारनगर को जाने वाली उत्तर टोला मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण नहीं हुआ है।
सड़क पर कीचड़ हो जाने के कारण राहगीरों में फिसल कर गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं स्कूल जाते समय बच्चे गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उच्च अधिकारियों से अवगत कराने के बाद भी अभी तक नाली निर्माण नहीं किया गया। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेताया कि जल्द ही नाली निर्माण नहीं किया गया, तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे।