गाजीपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 70 बूथों पर मतदान, मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात
गाजीपुर में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, ...और पढ़ें

गाजीपुर में स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी सुरक्षा बल तैनात।
HighLights
गाजीपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान सुबह से जारी।
कुल 56,477 मतदाता स्नातक और शिक्षक सीटों पर वोट डाल रहे।
चुनाव के लिए 19 केंद्रों पर 70 मतदेय स्थल बनाए गए।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम चार बजे तक चलेगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 56,477 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिले में मतदान के लिए कुल 19 मतदान केंद्रों पर 70 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 50,283 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 35,090 पुरुष और 15,193 महिलाएं शामिल हैं। इनके लिए 52 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 6,194 मतदाता हैं। इनमें 4,901 पुरुष और 1,293 महिला मतदाता शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 मतदान केंद्रों पर 18 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 24 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 10 प्रत्याशी शामिल हैं।
