धरना-प्रदर्शन कर बुलंद की सड़क मरम्मत की आवाज
धरना-प्रदर्शन में टूटी दलीय सीमाएं, सड़क मरम्मत की उठाई आवाज
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : लंबे समय से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला दिलदारनगर-नगसर मुख्य मार्ग की बदहाली का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को सरहुला रेलवे स्टेशन के पास धरना-प्रदर्शन किया। कई दलों के नेता समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों ने भी सड़क मरम्मत कराने की आवाज उठाई। उपजिलाधिकारी जमानियां विनय गुप्ता ने 15 दिनों में सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण लौट गए।
मुख्य अतिथि सपा नेता रणजीत यादव ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला दिलदारनगर-नगसर मुख्य मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। प्रदेश सरकार विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। आवागमन में लोगों को परेशानी होती है। दिलदारनगर से सुहवल की दूरी 17 किमी है। पूर्ववर्ती बसपा व सपा सरकार में भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते सड़क और बदहाल हो गई। सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। रात में किसी की तबीयत खराब हो जाए तो अस्पताल में उपचार के लिए ले जाना में सोचना पड़ता है। चेताया कि अगर 15 दिनों के अंदर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो पुन: धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बभनौलिया के ग्राम प्रधान श्रीराम, हरिओम ¨सह यादव, शिवानंद गुप्ता, कृष्णमुरारी राजभर, वीरेंद्र यादव, रामप्रताप यादव, अजय तिवारी, मुलायम यादव, सुभाष राम, रामअवध, मिथलेश प्रताप ¨सह आदि थे। अध्यक्षता श्रीराम यादव व संचालन अमरनाथ राम ने किया।