ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों का धरना
कासिमाबाद : लंबित मांगों को लेकर ग्राम प्रधान खफा हैं। इसके विरोध में बुधवार को स्थानीय ब्ला
कासिमाबाद : लंबित मांगों को लेकर ग्राम प्रधान खफा हैं। इसके विरोध में बुधवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार किया गया। नारेबाजी कर आक्रोश जताते हुए मांगों की हीलाहवाली करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र यादव ने कहा कि बैठक में शामिल क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जहां भत्ता दिया जा रहा है वहीं प्रधानों को इससे वंचित रखा गया है। क्षेत्र पंचायत द्वारा अब तक प्रधानों के प्रस्ताव पर कोई काम नहीं कराया गया। गरीबों की मदद के लिए प्रधानों को मिलने वाला पांच हजार रुपये भी नहीं मिल रहा है। भ्रमण का भत्ता भी दो बार से नहीं मिला। 14वें वित्त की धनराशि में कटौती कर दी गई है। इसके चलते गांवों में विकास कार्य नहीं हो रहा है। इसके बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में प्रेमचंद यादव, नन्हे गुप्ता, मनोज यादव, अर्जुन यादव, मुन्ना राजभर, बुच्ची यादव, प्रेमचंद प्रजापति, हिरामणी चौहान, संतोष राय, सतीश चंद्र आदि मौजूद थे।
अमीन संग्रह ने दूसरे दिन भी दिया धरना
गाजीपुर : प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राजस्व संग्रह अमीन संघ का तहसील मुख्यालयों पर बुधवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ पूरे प्रदेश में आंदोलनरत है। चेताया कि मांगों की अनदेखी होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सदर तहसील मुख्यालय पर धरना में जिलाध्यक्ष मंगला प्रसाद ने कहा कि हमारी मांगें जायज हैं। धरने के बाद प्रमुख सचिव राजस्व परिषद को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। धरने को कन्हैया यादव, मार्तण्ड कुमार, संजय ¨सह, सुधीर पांडेय, राजकुमार, रामविलास, शाह आलम आदि ने संबोधित किया। मुहम्मदाबाद : उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की ओर से तहसील परिसर में धरना के दूसरे दिन वक्ताओं आक्रोश जताया। धरने में जिलाध्यक्ष मंगला प्रसाद, सच्चिदानंद, जंगबहादुर यादव, सुभाष चंद, रामाशीष यादव, जगजीतन राम, रामबुझ आदि शामिल थे। अध्यक्षता जयशंकर राम व संचालन राजेश कुमार यादव ने किया। जमानियां : स्थानीय तहसील परिसर में राजस्व संग्रह अमीन संघ की स्थानीय इकाई के धरना में राकेश राय ने कहा कि हर हाल में मांगें पूरी होनी चाहिए। धरने में अवधेश ¨सह, बेचन अली, राधेश्याम, ज्ञानेन्द्र प्रसाद, जग बहादुर, राम अशीश ¨सह, जगदीश गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन मंत्री अरुण कुमार ¨सह ने किया। कासिमाबाद : राजस्व संग्रह अमीनों ने दूसरे दिन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। धरने में तहसील अध्यक्ष अच्छन हुसैन, महामंत्री प्रमोद कुमार यादव, नगीना यादव, जयनाथ यादव आदि मौजूद थे। सैदपुर : तहसील परिसर में अमीन सुबह से तीसरे पहर तक धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर अध्यक्ष संतोष पांडेय, सुदामा यादव, दिनेश ¨सह, महेंद्र यादव, अजय यादव, मन्नू राम, रत्नसेन मिश्रा आदि मौजूद थे।