Move to Jagran APP

प्रथम वार्षिकोत्सव पर जोनल रेलवे ट्रेनिग इन्स्टीच्यूट के लोगो का अनावरण

जासं गाजीपुर जोनल रेलवे ट्रेनिग इन्स्टीच्यूट के प्रथम वार्षिकोत्सव पर मंगलवार को भव्य कार्यक्रम हुआ। संस्थान के लोगो का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साथ ही संस्थान की पत्रिका स्पर्श का विमोचन किया गया। इसके बाद वरिष्ठ साहित्यकार विवेकी राय की स्मृति में पुस्तकालय का नामकरण व उद्धाटन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 11:02 PM (IST)
प्रथम वार्षिकोत्सव पर जोनल रेलवे ट्रेनिग इन्स्टीच्यूट के लोगो का अनावरण
प्रथम वार्षिकोत्सव पर जोनल रेलवे ट्रेनिग इन्स्टीच्यूट के लोगो का अनावरण

जासं, गाजीपुर : नगर स्थित जोनल रेलवे ट्रेनिग इंस्टीच्यूट मंगलवार को अपने प्रथम वार्षिकोत्सव पर इठला रहा था। आला अधिकारियों व जिले के बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में जहां भव्य कार्यक्रम ने रंगत जमाया वहीं लोगों को इसकी महत्ता और उपलब्धियों से अवगत कराया गया। संस्थान के लोगो का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साथ ही संस्थान की पत्रिका 'स्पर्श' का विमोचन किया गया। इसके बाद वरिष्ठ साहित्यकार विवेकी राय की स्मृति में पुस्तकालय का नामकरण व उद्घाटन हुआ। शाम को शुरू हुआ कार्यक्रम रात में ऊंचाइयों को स्पर्श करता रहा। वक्ताओं ने इसे देश की अग्रणी संस्थानों में एक करार दिया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान सीमित संसाधनों के बावजूद अब तक अपने उद्देश्य में सफल रहा है। उन्होंने संस्थान के कार्यों से प्रेरित होकर 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने संस्थान की सफलता का श्रेय यहां के स्थानीय गणमान्य लोगों का सहयोग होना बताया। साथ ही संस्थान के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी वीके पांजियार ने संस्थान के लोगो के अनावरण पर चर्चा की। कहा कि बहुत कम से संस्थान को इस तरह की सफलता मिली है। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक वाराणसी रोहित गुप्ता ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्थान को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य हीरालाल व संचालन लवलेश कुमार राय ने किया। सुनील कुमार सिंह ने आभार ज्ञापित किया। पुस्तकालय उद्घाटित

साहित्यकार विवेक राय की स्मृति में पुस्तकालय उद्घाटन वार्षिकोत्सव पर अतिथियों ने साहित्यकार विवेक राय की स्मृति में पुस्तकालय उद्घाटन किया। कहा कि संस्थान के पुस्तकालय का नाम जिले के वरिष्ठ साहित्यकार विवेकी राय के नाम होना गर्व की बात है। उनके संघर्षमय जीवन पर चर्चा की। कहा कि सभी लोगों को पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। इससे ज्ञान का विकास होने के साथ ही बहुत कुछ हासिल हो सकता है। लगाए गए पौधे

जोनल रेलवे ट्रेनिग इंस्टीच्यूट में वार्षिकोत्सव मौके पर परिसर में पौधे लगाए गए। साथ ही इसके लिए लोगों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी लोगों को गंभीर होना होगा। खुद पौधे लगाने के साथ ही उसकी देखभाल का संकल्प लेना होगा। उधर, रेल अधिकारियों ने इस तरह के कार्यक्रम हर साल करने पर बल दिया। कहा कि इसमें जिले के बौद्धिक लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता संस्थान के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम में थे शामिल

अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी पीसी जायसवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, मंडल परिचालन प्रबंधक सचिन मिश्रा, सहायक परिचालन प्रबंधक एसके राय, एमएसटीसी गोरखपुर के प्रधानाचार्य मु. जावेद, मुख्य अनुदेशक कमलेंद्र किशोर, यातायात अनुदेशक दिवेश कुमार तिवारी, हरिनारायण हरीश, शिवेंद्र पाठक, स्व. विवेकी राय की सुपुत्री सविता राय आदि थीं। लोगों की सहभागिता को रेलवे अधिकारियों ने मुक्त कंठ से सराहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.