अज्ञात शव मिलने से सनसनी
जागरण संवाददाता बिरनो (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के पलियां गांव में शनिवार की दोपहर धान के ख
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:40 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बिरनो (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के पलियां गांव में शनिवार की दोपहर धान के खेत में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे को लाठी-डंडे से कुचला गया था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी ने बताया कि शव को देखने से ऐसा प्रतीक हो रहा है कहीं दूसरे जगह से हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतक सफेद रंग का शर्ट, काला लोवर और हाथ में स्पोर्ट की घड़ी पहने हुए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें