भतीजा की हत्या का आरोपित चाचा गिरफ्तार
जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) भूमि विवाद में नगर के गुलेबाग मुहल्ले में छह दिनों प
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : भूमि विवाद में नगर के गुलेबाग मुहल्ले में छह दिनों पूर्व भतीजा मनोज यादव की मारपीट कर हत्या किए जाने के आरोपित चाचा राजा यादव को पुलिस ने सोमवार को सुबह अदिलाबाद चौराहा से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। भूमि विवाद को लेकर रेलवे स्टेशन के पास मनोज यादव व राजा यादव में विवाद हो गया था। इसकी जानकारी होने पर राजा यादव के दो पुत्र मौके पर पहुंच गए थे। जहां तीनों ने मिलकर मनोज की जमकर पिटाई कर दी थी। चोट लगने से मनोज की जिला चिकित्सालय जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में राजा यादव व उसके दो पुत्रों के खिलाफ मारपीट कर हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि आरोपित राजा यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया गया।