शोकसभा कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि
जासं मलसा (गाजीपुर) क्षेत्र के देवा बैरनपुर में रामचरित मानस सत्संग समिति की ओर से शनिवार को शोक सभा हुई। कथावाचक भिखारी महाराज के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
जासं, गाजीपुर : इंटरमीडिएट कालेज खालिसपुर के पूर्व प्रबंधक व भूतपूर्व उपजिलाधिकारी श्रीकृष्ण प्रताप पांडेय के निधन पर शनिवार को विद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। गत दिसंबर को पांडेय का निधन हो गया था। विद्यालय के शिक्षकगण शोकसभा में शामिल थे।
जखनियां : भुड़कुड़ा स्थित श्री महंथ रामवरन दास इंटर कालेज में शनिवार को हुई शोकसभा में पूर्व प्रधानाचार्य रामवृक्ष पांडेय की पत्नी शीला देवी (75) के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शिक्षक केसर यादव, सूरत राम, मनरेंद्र कन्नौजिया, अंजनी सिंह, मनीषमणि त्रिपाठी, वीके गिरि, अनिल त्रिपाठी, प्रवीण कुमार आदि थे।
मलसा : क्षेत्र के देवा बैरनपुर में रामचरित मानस सत्संग समिति की ओर से शनिवार को शोक सभा हुई। कथावाचक भिखारी महाराज के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अध्यक्ष संजय राय, चंद्रेश महाराज, अशोक आर्य, अवध बिहारी राय, रामदयाल यादव, रामनिवास शर्मा आदि थे।