गजल गायक जगजीत सिंह अर्पित की श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के रामपुर में गजल गायक जगजीत सिंह की जयंती पर शनिवार को उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोक गायक अभय कुमार करन ने कहा कि पद्मभूषण से सुशोभित जगजीत सिंह का नाम बेहद लोकप्रिय गजल गायकों में शुमार है। उनका संगीत अत्यंत मधुर है और उनकी आवाज संगीत के साथ खूबसूरती से घुलमिल जाती है। नवाबों की दुनिया में झनकती और शायरों की महफिलों में वाह-वाह की दाद पर इतराती गजलों को आम आदमी तक पहुंचाने का श्रेय जगजीत सिंह का है। गायक विनोद सिंह तबला वादक तहसीलदार पांडेय गीतकार विजय यादव राजकुमार सिंह अशोक सिंह लोरिक यादव कमलेश यादव प्रवीण सिंह आदि थे।
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के रामपुर में गजल गायक जगजीत सिंह की जयंती पर शनिवार को उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोक गायक अभय कुमार करन ने कहा कि पद्मभूषण से सुशोभित जगजीत सिंह का नाम बेहद लोकप्रिय गजल गायकों में शुमार है। उनका संगीत अत्यंत मधुर है और उनकी आवाज संगीत के साथ खूबसूरती से घुलमिल जाती है। नवाबों की दुनिया में झनकती और शायरों की महफिलों में वाह-वाह की दाद पर इतराती गजलों को आम आदमी तक पहुंचाने का श्रेय जगजीत सिंह का है। गायक विनोद सिंह, तबला वादक तहसीलदार पांडेय, गीतकार विजय यादव, राजकुमार सिंह, अशोक सिंह, लोरिक यादव, कमलेश यादव, प्रवीण सिंह आदि थे।