आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के दिए गए टिप्स
जमानियां (गाजीपुर) : कसेरा पोखरा स्थित मां शारदा आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन बुधवार को हुआ। स्काउट ट्रेनर अफजाल मसूरी, रविकांत शर्मा व गाइड ट्रेनर प्रियंका ¨सह ने राष्ट्र सेवा, रस्सी गांठ बांधना, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र के संकट काल व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के बारे में बताया।
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : कसेरा पोखरा स्थित मां शारदा आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन बुधवार को हुआ। स्काउट ट्रेनर अफजाल मसूरी, रविकांत शर्मा व गाइड ट्रेनर प्रियंका ¨सह ने राष्ट्र सेवा, रस्सी गांठ बांधना, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र के संकट काल व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के बारे में बताया। मुख्य अतिथि उदय नारायण वर्मा व विशिष्ट अतिथि सुषमा तिवारी ने कैंप का निरीक्षण किया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी के बारे में छात्र-छात्राओं से पूछा। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र ¨सह कुशवाहा ने कहा कि इससे बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। जिला संगठन आयुक्त अर¨वद यादव ने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, ट्रैफिक नियम एवं सर्वशिक्षा अभियान के बारे में जानकारी दी। रमाकांत पांडेय, शिव लोचन राम, धनंजय यादव, पुष्कल, हैदर अली, महिपाल यादव, अवधेश कुमार, विकास कुमार, राधेश्याम आदि थे।