अगलगी में हजारों का सामान राख
स्थानीय थाना क्षेत्र के बघोल गांव निवासी संजय पटेल के मकान में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संजय के परिवार के सदस्य सुबह खेत में काम करने गए थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग उसे बुझाने का प्रयास करते इससे पहले ही चावल, गेहूं, बिस्तर, कपड़ा व हजारों रुपये नकदी जल गए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 08:36 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 08:36 PM (IST)
जासं, जंगीपुर (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बघोल गांव निवासी संजय पटेल के मकान में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संजय के परिवार के सदस्य सुबह खेत में काम करने गए थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग उसे बुझाने का प्रयास करते इससे पहले ही चावल, गेहूं, बिस्तर, कपड़ा व हजारों रुपये नकदी जल गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें