हेडकांस्टेबल हत्याकांड का मुख्य आरोपित कांग्रेस के ¨सबल पर लड़ चुका है चुनाव
हेडकांस्टेबल सुरेश प्रसाद हत्याकांड का मुख्य आरोपित अर्जुन कश्यप वर्ष 2007 में कांग्रेस पार्टी के ¨सबल पर जमानियां विधानसभा से चुनाव लड़ चुका है। उस दौरान 3520 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहा। इसके अलावा वर्तमान में वह निषाद पार्टी का प्रदेश सचिव है। इसके कांग्रेस पार्टी के अलावा अन्य में अच्छी पैठ है।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : हेड कांस्टेबल सुरेश प्रसाद हत्याकांड का मुख्य आरोपित अर्जुन कश्यप वर्ष 2007 में कांग्रेस पार्टी के ¨सबल पर जमानियां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुका है। इसमें उसे 3520 मत मिले थे और वह चौथे स्थान पर रहा। वर्तमान में वह निषाद पार्टी का प्रदेश सचिव है। कांग्रेस पार्टी के अलावा अन्य दलों में भी उसकी अच्छी पैठ है।
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद से पुलिस मुख्य आरोपित अर्जुन कश्यप की गिरफ्तारी के लिए खूब हाथ-पांव मार रही है लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। पुलिस उसे तलाशने में जी-जान से जुटी है इसी बीच उसने सबको चकमा देकर एक न्यूज एजेंसी को बयान भी दे डाला कि वह निर्दोष है और पुलिस उसे नाहक परेशान कर रही है। बयान जारी होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी लेकिन सफलता अब तक नहीं मिली है। ऐसे में उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही कुंडली खंगाली जानी लगी है। इस बीच पता चल रहा है कि वह जमानियां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुका है। उस समय बसपा के डा. राजकुमार ¨सह गौतम को 42 हजार 408, सपा के कैलाश यादव को 41 हजार 440, भाजपा के अरुण ¨सह को 40 हजार 208 मत मिले थे। इसमें चौथे स्थान पर रहे अर्जुन की जमानत जब्त हो गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय ¨सह ने भी इसकी पुष्टि की है।
------
दो और हुए गिरफ्तार
: हेडकांस्टेबल सुरेश प्रसाद हत्याकांड में पुलिस बलुआ टप्पा गांव में छापेमारी कर दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। नवागत थानाध्यक्ष अब्दुल वसीम खां ने बताया कि अब तक इस मामले में 34 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश की जा रही है।