हाईटेंशन तार से किसान की मौत, जाम
जासं, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : रघुवरगंज गांव के किसान सुरेंद्र यादव (45) की शनिवार को सुब
जासं, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : रघुवरगंज गांव के किसान सुरेंद्र यादव (45) की शनिवार को सुबह खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीण रास्ता जाम कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे बाद उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
सुरेंद्र यादव सुबह घर से मानिकपुर जाने वाले रास्ते की तरफ खेत की ओर गए। पहले से ही विद्युत उपकेंद्र से राजापुर की ओर आपूर्ति करने वाला हाइटेंशन तार टूटकर खेत में गिरा हुआ था। तार में करेंट प्रवाहित हो रहा था। उनके पैर से जब तार लगा तो वह हाथ से हटाने का प्रयास किए। वह करेंट की जद में आ गए। यह देख आसपास के लोग उस तरफ दौड़े। उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई गई। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी पर लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण शव को रघुवरगंज चट्टी पर लाकर ग्राम प्रधान संजू जायसवाल व ब्लाक प्रमुख रामकृत यादव के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय से चितबड़ागांव व बाराचवर जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिए। ग्रामीणों का आरोप था कि विभागीय लापरवाही के चलते किसान की जान गई। मृतक के परिजनों को किसान बीमा के तहत आर्थिक लाभ दिलाया जाए। वहीं विद्युत विभाग के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उपजिलाधिकारी रमेश यादव मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को किसान बीमा का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेंद्र अपने पीछे पत्?नी रीता देवी, पुत्र अशोक यादव व अनुराग तथा पुत्री प्रतिभा यादव छोड़ गए हैं। परिवार वालों के करुणक्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। रात में टूटकर गिरा था तार
रघुवरगंज-मानिकपुर गांव के सिवान में शुक्रवार की रात तार टूटकर गिर गया था। क्षेत्र के विद्युत तार व पोल जर्जर हो गए हैं। इसकी जानकारी विभाग को होने के बावजूद जर्जर तारों से ही आपूर्ति हो रही है।
करेंट से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
जासं, गाजीपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बाजार स्थित कांशीराम कालोनी निवासी महिला शांति देवी (48) की शास्त्री नगर निवासी एक व्यक्ति के घर झाड़ू-पोछा करते समय करेंट लगने से मौत हो गई। घटना से घबराए मकान मालिक कुछ लोगों के साथ शांति देवी का शव लेकर कांशीराम कालोनी उसके घर पहुंचे और वहां रखकर फरार हो गए। इससे गुस्साए परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। कांशीराम कालोनी निवासी शांति शास्त्रीनगर में एक व्यक्ति के घर झाड़ू-पोछा कर काम करती थी। शनिवार को वह पहुंची और बिजली बोर्ड का स्विच आन करने लगी। उसी दौरान करेंट की जद में आ गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।