Move to Jagran APP

देश की एकता को मजबूत करने वाला संविधान

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से लंका उद्यान में संविधान दिवस पर कार्यक्रम डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि जासं गाजीपुर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से लंका स्थित उद्यान में शनिवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि संविधान के कारण आज पूरी दुनिया में भारत की मजबूत छवि उभरकर निखरी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 05:58 PM (IST)
देश की एकता को मजबूत करने वाला संविधान
देश की एकता को मजबूत करने वाला संविधान

जासं, गाजीपुर : भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से लंका स्थित उद्यान में शनिवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि संविधान के कारण आज पूरी दुनिया में भारत की मजबूत छवि निखरी है।

loksabha election banner

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि समता, समानता और बंधुत्व की मूलभावना पर आधारित संविधान देश की एकता और अखंडता के साथ भाईचारे को भी मजबूत करता है। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामहित राम ने कहा कि भारतीय संविधान में राजा, रंक, अमीर-गरीब सभी के घरों में पैदा हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त है। संविधान में निहित मौलिक अधिकार हर व्यक्ति के विकास का मार्ग समान रूप से प्रशस्त करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दलित समाज में सम्मान के साथ नई आशा का संचार हुआ है। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, लालजी गोड़, अनिल पांडेय, शीला सोनकर, रामधीरज शास्त्री, अच्छेलाल गुप्ता, ओमप्रकाश राम, सुरेश बिद, शिवचंद्र बोहरा, शशिकांत शर्मा आदि थे। अध्यक्षता श्याम नारायण राम व संचालन शैलेश राम ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.