Move to Jagran APP

मुख्तार का करीबी बनवा रहा था पुल, प्रशासन ने ढहवाया

गाजीपुर जिला प्रशासन व पुलिस ने गुरुवार को मुख्तार अंसारी के अति करीबी नन्हें खां के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। नन्हें द्वारा करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव के पास मंगई नदी में अवैध तरीके से बनाए जा रहे पुल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 08:29 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:08 AM (IST)
मुख्तार का करीबी बनवा रहा था पुल, प्रशासन ने ढहवाया
मुख्तार का करीबी बनवा रहा था पुल, प्रशासन ने ढहवाया

जासं, गाजीपुर : जिला प्रशासन व पुलिस ने गुरुवार को मुख्तार अंसारी के अति करीबी नन्हें खां के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इनके द्वारा करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव के पास मगई नदी में अवैध तरीके से बनाए जा रहे पुल को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। वहीं मुख्तार अंसारी द्वारा नन्हें की पत्नी को दिए गए बोलेरो को सीज कर दिया। प्रशासन के इस कार्रवाई से मुख्तार अंसारी के करीबियों में खलबली मची हुई है।

loksabha election banner

मुख्तार अंसारी व उनके सहयोगियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कई सप्ताह से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव के प्रधान प्रतिनिधि नन्हें खां द्वारा गांव स्थित मगई नदी पर अपने हित में मछली पालन के उद्देश्य से स्वयं के पैसे से अवैध कब्जा कर पुल बनाया जा रहा था। बीते कई दिनों से पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही थी। गुरुवार को मुहम्मदाबाद एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता, सीओ विनय गौतम, करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और जेसीबी लगाकर निर्माणाधीन पुल को ध्वस्त करा दिया। प्रधानपति नन्हें खां के खिलाफ थाने में सरकारी जमीन कब्जा करने के विरोध में मुकदमा पंजीकृत कराने को लेकर देर शाम तक पुलिस प्रशासन में मंथन चल रहा था। साथ ही महेंद ग्राम प्रधान कमरूननिशा को माफिया मुख्तार अंसारी द्वारा 2007 में दी गई बोलेरो, जिसका आजतक पंजीयन नहीं कराया गया था, उसे सीज कर नीलामी की कार्रवाई की जा रही है।

-

पीलर के कारण रुकता था बहाव

नन्हें खां ने व्यक्ति लाभ के लिए छोटे सी नदी में ईंट के सात पीलर खड़े दिए थे। जिसके कारण नदी का बहाव रुकता था। इसके बाद पानी में जाल व मचान लगाकर मछली पकड़ा जाता था। इसी उद्देश्य से नन्हें अवैध कब्जा कर यह पुल भी बना रहा था।

-

सरकारी जमीन कब्जा करके अवैध पुल बनाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर जांच की। शिकायत सही मिलने पर गुरुवार को मुहम्मदाबाद एसडीएम और सीओ ने इसे ध्वस्त करा दिया। पंजीकृत माफियाओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है। यह आगे भी जारी रहेगा।

- डा. ओमप्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.