नशेड़ी ने किशोर को पेट्रोल से जलाया
थाना के हैदरगंज गांव निवासी अर्जुन चौहान 16 वर्ष पुत्र विजय चौहान को गांव निवासी नशेड़ी ने बुधवार को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। आग से झुलसे युवक को मऊ स्थित चिकित्सालय मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। आरोपी विनोद चौहान के खिलाफ के खिलाफ पुलिस ने पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मुकदमा दर्ज किया है आरोपी फरार है।ग्रामीणों के अनुसार नशेड़ी विनोद अर्जुन चौहान से अकारण उलझ गया और बाइक से पेट्रोल निकालकर अर्जुन के शरीर पर छिड़ककर आग लगा कर फरार हो गया। आग लगने से अर्जुन के सिर के नीचे का हिस्सा झुलस गया। ग्रामीणों के अनुसार इस नशेड़ी की हरकतों से ग्रामीण त्रस्त है पूर्व में कई बार यह पुलिस द्वारा पकड़कर थाने ले जाया जा चुका है। नशेड़ी के इस कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश वयाप्त है।
जासं, मरदह (गाजीपुर) : थाना के हैदरगंज गांव निवासी अर्जुन चौहान (16) को गांव निवासी नशेड़ी ने बुधवार को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। आग से झुलसे युवक को मऊ स्थित चिकित्सालय मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी विनोद चौहान के खिलाफ के खिलाफ पुलिस ने पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप के मुताबिक विनोद अर्जुन से किसी बात को लेकर उलझ गया। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर अर्जुन के शरीर पर छिड़ककर आग लगाकर फरार हो गया। आग लगने से अर्जुन के सिर के नीचे का हिस्सा झुलस गया। ग्रामीणों के अनुसार इस नशेड़ी की हरकतों से ग्रामीण त्रस्त हैं। पूर्व में कई बार यह पुलिस द्वारा पकड़कर थाने ले जाया जा चुका है। नशेड़ी के इस कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश है।