प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब का लिया जायजा
जासं बहादुरगंज (गाजीपुर) उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने सोमवार को प्रतिमा विसर्जन तालाब का निरीक्षण किया।उन्होंने गोताखोर द्वारा बाढ़ के पानी की गहराई को देखा। बाढ़ आने के बाद नदी के पानी से तालाब पूरी तरह से डूब चुका है। तालाब के ऊपर लगभग चार फीट ऊपर तक बाढ़ का पानी स्थिर पड़ा है।
जासं, बहादुरगंज (गाजीपुर) : उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने सोमवार को प्रतिमा विसर्जन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने गोताखोर द्वारा बाढ़ के पानी की गहराई को देखा। बाढ़ आने के बाद नदी के पानी से तालाब पूरी तरह से डूब चुका है। तालाब के ऊपर लगभग चार फीट ऊपर तक बाढ़ का पानी स्थिर पड़ा है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन पर उच्च अधिकारियों की नजर है। बाढ़ का पानी घटने पर ही तालाब में प्रतिमा का विसर्जन होगा। बाढ़ का पानी ऐसे रहा तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा की ²ष्टिकोण से विसर्जन के दौरान नाव एवं गोताखोर रहेंगे। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन मार्ग एवं पूजा पंडाल सहित भरत मिलाप कार्यक्रम स्थान का निरीक्षण किया।