विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्यकुमार के पिता अशोक यादव और माता सपना देवी पहुंचे पैतृक गांव, कहा - "जोरदार तरीके से वापसी करेगा सूर्यकुमार यादव"

By Vindeshwari Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 22 Oct 2026 06:27 PM (IST)

विश्व विजेता टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के माता-पिता अपने पैतृक गांव हथौड़ा पहुंचे हैं और बेटे की क्रिकेट टीम में ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव के माता-पिता को बेटे की वापसी पर पूरा भरोसा।

सूर्यकुमार यादव के माता-पिता को बेटे की वापसी पर पूरा भरोसा।

HighLights

  1. सूर्यकुमार के माता-पिता पैतृक गांव हथौड़ा पहुंचे, बेटे की वापसी पर आश्वस्त।

  2. काशी विश्वनाथ, विंध्यवासिनी, कामाख्या मंदिरों में दर्शन कर मंगल कामना की।

  3. दुबई में आलीशान अपार्टमेंट की बुकिंग, मां करेंगी अंतिम फैसला।

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर)। विश्व विजेता टी ट्वेंटी क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव के माता पिता सूर्या के क्रिकेट टीम में वापसी को लेकर आश्वत है। पूर्व क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार के पिता अशोक यादव और माता सपना देवी इन दिनों अपने पैतृक गांव हथौड़ा आये हुए हैं।

अशोक यादव अपनी मां चनरमा देवी के तबियत खराब होने पर उनका हालचाल लेने आये है। जहां काशी विश्वनाथ धाम सहित मिर्जापुर जिले में माता विंध्यवासिनी की दर्शन पूजन कर अपने परिवार के लिए मंगल की कामना की।

रविवार को गहमर स्थित मां कामाख्या का दर्शन पूजन कर सपना देवी ने कहा कि सूर्यकुमार टी ट्वेंटी टीम में जरूर वापसी करेगा और अगला विश्वकप भी भारत ही जीतेगा। इस समय पूरे विश्व में भारतीय टी ट्वेंटी क्रिकेट टीम के आसपास कोई भी टीम नही है।

सूर्य का घने बादलों के ओट में छिपना फिर नए ऊर्जा लेकर निकलना होता रहता है। हमें उम्मीद है सूर्यकुमार के नेतृत्व में एक बार फिर भारत टी ट्वेंटी क्रिकेट का विश्व विजेता बनेगा।

शरदीय नवरात्र में सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा द्वारा दुबई में एक आलीशान एपार्टमेंट लेने के सवाल पर सूर्यकुमार की मां सपना देवी ने बताया कि अभी बुकिंग की गई है मेरे दुबई पहुंचने के बाद उसे फाइनल किया जाएगा।

सूर्यकुमार के चाचा राजकपूर यादव ने बताया कि नवरात्र महीने में मां विंध्यवासिनी और कामाख्या धाम में सूर्यकुमार के लिए मन्नत मांगने के लिए उनके माता पिता आये हुए हैं। देश और दुनिया के करोड़ों प्रसंशकों को उम्मीद है कि जल्द ही सूर्यकुमार भारतीय टीम से जुड़कर अपना जलवा बिखेरने लगेगा।