सूर्यकुमार यादव ने दुबई में ले लिया है आलीशान अपार्टमेंट? मां ने बताई वायरल खबर की पूरी सच्चाई
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के दुबई में आलीशान अपार्टमेंट खरीदने की खबरों पर उनकी मां सपना देवी ने स्पष्टीकरण दिया है। ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव के दुबई अपार्टमेंट की सच्चाई, मां ने किया खुलासा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर)। धुआंधार बल्लेबाजी के मास्टर और टी 20 के रणनीतिकार कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव के बारे में इन दिनों चर्चा यह है कि उन्होंने दुबई में एक आलीशान अपार्टमेंट लिया है। इस बाबत उनके परिजन बीते दिनों गाजीपुर में अपने पैतृक गांव हथौड़ा आए तो परिवार के साथ ही गांव के लोगों में भी खूब चर्चा रही। इस बाबत मां ने आखिरकार स्पष्ट कर दिया है।
वहीं परिवार विश्व विजेता टी 20 क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव की क्रिकेट टीम में वापसी को लेकर आश्वत है। पूर्व क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार के माता पिता बीते दिनों नवरात्र के आयोजन के साथ सूर्या की दादी की बीमारी की बात जानकर घर आया और परिवार में रहकर समय भी बिताया।

पिता अशोक यादव अपनी मां चनरमा देवी के तबियत खराब होने पर उनका हालचाल लेने हथौड़ा गांव आये तो गांव वालों की भीड़ भी उनसे मिलने और सूर्या का हालचाल जानने पहुंची। परिवार ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम सहित मीरजापुर में माता विंध्यवासिनी की दर्शन पूजन कर अपने परिवार के लिए मंगल की कामना की गई है।
गहमर स्थित मां कामाख्या का दर्शन पूजन कर मां सपना देवी ने कहा कि सूर्यकुमार टी 20 टीम में जरूर वापसी करेगा और अगला विश्वकप भी भारत ही जीतेगा। इस समय पूरे विश्व में भारतीय टी ट्वेंटी क्रिकेट टीम के आसपास कोई भी टीम नही है।
वहीं शरदीय नवरात्र में सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा द्वारा दुबई में एक आलीशान एपार्टमेंट लेने के सवाल पर सूर्यकुमार की मां सपना देवी ने बताया कि अभी बुकिंग की गई है, उनके दुबई पहुंचने के बाद उसे फाइनल किया जाएगा। सूर्यकुमार के चाचा राजकपूर यादव ने बताया कि नवरात्र महीने में मां विंध्यवासिनी और कामाख्या धाम में सूर्यकुमार के लिए मन्नत मांगने के लिए उनके माता पिता आये थे।
