वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का सुझाव
जासं देवकली (गाजीपुर) क्षेत्र के धुवार्जुन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय राजमलपुर में चार दिवसीय किसान पाठशाला के अंतिम दिन गुरुवार को एडीओ एजी रामअवध यादव ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करना चाहिए। इससे कम लागत में उत्पादन अधिक होगा। किसानों को लाभकारी मूल्य दोगुना मिल सकता है। इसके लिए शासन की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। जैविक व हरी खाद का उपयोग करने के साथ ही भूमि शोधन रासायनिक खाद का संतुलित उपयोग जरूरी है। प्रमाणित बीज का उपयोग बेआई के समय करना चाहिए।
जासं, देवकली (गाजीपुर) : क्षेत्र के धुवार्जुन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय राजमलपुर में चार दिवसीय किसान पाठशाला के अंतिम दिन गुरुवार को एडीओ एजी रामअवध यादव ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करना चाहिए। इससे कम लागत में उत्पादन अधिक होगा। किसानों को लाभकारी मूल्य दोगुना मिल सकता है। इसके लिए शासन की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जैविक व हरी खाद का उपयोग करने के साथ ही भूमि शोधन, रासायनिक खाद का संतुलित उपयोग जरूरी है। प्रमाणित बीज का उपयोग बोआई के समय करना चाहिए। ग्राम प्रधान संजय सिंह, राकेश सिंह, दीपक सिंह, कपिलदेव मिश्रा, आनंद कुमार, रामकिशुन यादव, रामकृत आदि थे।